रांची: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टांगर बसली रेलवे स्टेशन के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के आसपास कुछ अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है.
सूचना पाकर बेड़ो थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची. जिसको देखकर अभियुक्त वहां से भागने लगा पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा.
पुलिस द्वारा नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम मोहम्मद इश्तियाक बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से पांच गोली लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया.
व्यक्ति से पिस्तौल से संबंधित कागजात की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया.
जिसके बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी.
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक स्टील कलर का पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच जिंदा गोली बरामद किया गया.

