BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिक्षिका से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, फरार

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
शिक्षिका से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, फरार

शिक्षिका से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, फरार

Share on FacebookShare on Twitter
  • बैंक से पैसे लेकर घर लौट रही थी सेवानिवृत्त शिक्षिका

  • लोहसिंघना पुलिस ने किया पीछा, फिर भी भाग गये लुटेरे

  • शहर में छिनतई की बढ़ी वारदात, अपराधी बेखौफ, मामले का खुलासा नहीं, दहशत में लोग

  • कर्ज के पैसे चुकता करने जा रही थी ओकनी निवासी मीना कुमारी

हजारीबाग: शहर में लगातार छिनतई की वारदात बढ़ रही है. अपराधी बेखौफ दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस पीसीआर नाकाम साबित हो रही है.

ओकनी-राजा बंगला मोड़ के पास मंगलवार को दिनदहाड़े दो बजे के आसपास बाइक सवार दो लुटेरे सेवानिवृत्त शिक्षिका मीना कुमारी से डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए. शिक्षिका के बैग में रखे तीन बैंक के पासबुक, आधार, एटीएम कार्ड, मोबाइल समेत अन्य जरूरी कागजात भी लुटेरों के हाथ चले गये.

शिक्षिका ने बताया कि वह उस पैसे से कर्ज तोड़ने जा रही थी. गाढ़ी कमाई लुट जाने से वह रो रही थी. लूट के तुरंत बाद पीछे से आ रहे लोहसिंगना पुलिस के एक जवान को जैसे ही पता चला, उन्होंने लुटेरों का पीछा किया.

जवान ने बताया कि ओकनी से लोहसिंगना थाना चौक से होते हुए लुटेरे तेजी से बायीं ओर निकलकर गायब हो गये. उसके बाद लोहसिंगना पुलिस छानबीन में जुट गयी. केनरा बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे.

लोहसिंगना पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए मीना कुमारी के मोबाइल लोकेशन भी खंगाल रही थी. मोबाइल लोकेशन का ट्रेस कल्लू चौक की ओर मिल रहा था. बहरहाल मामला जो भी हो आए दिन दिनदहाड़े छिनतई और चोरी की घटना से शहरवासी दहशत में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. दिनदहाड़े चोरी और लूट की घटना का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पा रही है.

अभी होली और रामनवमी आनेवाली है. ऐसे में पुलिस की सजगता और कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं कि जनता सुरक्षित कैसे होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

700 करोड़ का हाई कोर्ट भवन बनाना अटपटा सा लगा: हेमंत

Next Post

निगम के खिलाफ दिखा कांग्रेसियों का आक्रोश

Next Post
निगम के खिलाफ दिखा कांग्रेसियों का आक्रोश

निगम के खिलाफ दिखा कांग्रेसियों का आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d