BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डेढ़ महीने के बच्चे के साथ कुएं में कुदी मां, दोनों की मौत

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
डेढ़ महीने के बच्चे  के साथ कुएं में कुदी मां, दोनों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगाःलोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा गांव में बीती रात एक महिला ने अपने डेढ़ माह के शिशु के साथ घर के समीप ही स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी. घरवालों को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह हुई. इसके बाद मामले की सूचना किस्को थाना पुलिस को दी गई. किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को कुआं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस द्वारा परिजनों का बयान दर्ज किया गया है.

कहा जा रहा है कि महिला मानसिक तनाव में रह रही थी. हालांकि पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. बताया जाता है कि होंदगा गांव निवासी आजम अंसारी की पुत्री रजीना खातून (23 वर्ष) की शादी एक साल पहले कुडू थाना क्षेत्र के सुकुमार गांव निवासी जलील अंसारी के पुत्र कलाम अंसारी के साथ हुई थी. विगत दिन रजीना अपने भाई बेलाल अंसारी की शादी में पति कलाम अंसारी और पुत्र अब्दुल सलाम के साथ आई हुई थी. शुक्रवार को बेलाल अंसारी की शादी की पार्टी भी थी. घर में मेहमान भी आए हुए थे.

इसी बीच शुक्रवार की रात रजीना ने अपने डेढ़ माह के शिशु अब्दुल सलाम के साथ घर के समीप स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी. रात में रजीना को घर में नहीं पाकर परिजनों ने काफी खोजबीन की. बावजूद इसके रजीना के बारे में कोई पता नहीं चल पा रहा था. इसी बीच शनिवार की सुबह कुआं के समीप रजीना का चप्पल देखकर परिजनों को संदेह हुआ. जब कुएं में जांच की गई तो वहां से रजीना और उसके शिशु का शव बरामद हुआ. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मामले में किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक रूप से बीमार रहने की बात सामने आ रही है. इसी क्रम में महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस सभी कारणों की पड़ताल कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव

Next Post

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंबीर रूप से घायल

Next Post
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंबीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंबीर रूप से घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d