गोड्डा: गुरुवार को कोहवारा निवासी किरानी रविदास की डेढ़ माह की पुत्री अनु कुमारी का पैर अंगीठी के ताप से झुलस गया. झुलसी अनु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार पासवान ने की.
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया गया कि अनु कुमारी को खाट पर सुलाया गया था. उसे गर्म रखने के लिए खाट के नीचे जला हुआ अंगीठी रखा गया था. अंगीठी का ताप बढ़ जाने के चलते उसका दोनों पैर झुलस गया.

