बेतिया: बेतिया पश्चिमी चम्पारण जिला के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत हरसरी पुरैनिया पंचायत के धमीनाहा निवासी संत साह को रविवार की संध्या साठी पुलिस ने धर दबोचा.
इस संबंध में साठी थाना प्रभारी राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि धमिनाहा निवासी संत साह शराब का कारोबार कर रहा है. इसकी सूचना मिलते ही रविवार की संध्या में साठी पुलिस कन्हैया पासवान एवं दल बल के साथ सूचना वाली जगह पर पहुंचकर छापेमारी की. उस छापेमारी में 10 लीटर चुलाई शराब के साथ धर दबोचा गया और उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया.

