अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): गुरुवार की रात्रि को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला के पुलिस कप्तान शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग और पथरगामा थाना पुलिस की संयुक्त दल ने थाना क्षेत्र के बोहा मंडल टोला में जन्मेजय मंडल के घर में छापेमारी कर 11.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब इंपिरियल ब्लू और आधा बोरा बोतल का ढ़क्कन बरामद किया.
छापेमारी दल में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार पथरगामा पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह तथा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह सदल बल शामिल थे. जन्मेजय को गिरफ्तार कर गोड्डा ले जाया गया.
समाचार भेजे जाने तक उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी.

