मुंगेर: सामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गालिमपुर गांव स्थित एक सीमेंट की दुकान में छापेमारी कर 55 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं मामले की जानकारी देते हुए सामपुर सहायक थाना प्रभारी पप्पन कुमार ने बताया कि गालिमपुर गांव स्थित रितेश कुमार की सीमेंट दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. जिसमें दुकान में छिपाकर रखे गए 55 बोतल 750ml अंग्रेजी शराब की बोतल को बरामद किया गया.
वहीं थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इस दुकान में काफी दिनों से सीमेंट की आड़ में शराब का अवैध धंधा किया जा रहा था. सामपुर थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस के रडार पर उसके इस धंधे की गुप्त सूचना से पुलिस जानकारी ले रही थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई.

