महराजगंज: जिले के घुघली थाना पुलिस व स्वाट की टीम ने एक शातिर बाइक चोर फिरोज पुत्र आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर चोरी की सात मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं.
मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाना एसओ दिलीप सिंह अपने हमराही के साथ गश्त पर थे. उसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी शशांक शेखर राय भी पहुंच गए. मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि चिऊटहा की तरफ से एक सक्रिय अपराधी बाइक से आ रहा है.
इस पर करमहा मोड़ पर पुलिस की संयुक्त टीम पहुंच गई. थोड़ी देर बाद बाइक आती हुई दिखाई दी. पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया. पुलिस देख वह भागने लगा. पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज पुत्र आस मोहम्मद निवासी सोहसा बसूली फार्म थाना कोठीभार बताया.
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. जांच में युवक की बाइक चोरी की निकली उसकी निशानदेही पर चमनगंज ढेसो पुल के बीच पड़ने वाले जंगल में स्थित सती माई के स्थान से करीब सौ मीटर अंदर जंगल में चोरी की बाइक छिपाकर रखी गई थी.
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और मौके से एक वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया है.
हीरो स्प्लेंडर प्लस यूपी 56 D 5458,हीरो स्प्लेंडर प्लस यूपी 57 AB 5879,हीरो एचएफ डीलक्स यूपी 57 AA 6616
टीवीएस अपाचे यूपी 53 CB 2752बजाज प्लैटिना- बिना रजिस्ट्रेशन नंबर,बजाज पल्सर यूपी 57 7522, हीरो एचएफ डीलक्स बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का.

