नौबतपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपलावां बाजार से नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को देशी कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.
इस संबंध थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सूचना मिली कि पिपलावां बाजार में वही का रहने वाला वाहिद मियां की घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है.
तभी पुलिस वहां पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच अभियान चलाया जाएगा. निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

