BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिट्टी लदे डम्फर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत,दो अन्य घायल.

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in Uncategorized
कुएं में गिरने से मासूम की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका .झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को गिट्टी लदे डम्फर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के रामगढ-हंसडीहा सड़क पर पिण्डारी ग्राम के समीप गिट्टी लदा डम्फर एक बाइक और साईकिल पर पलट गया, जिससे डम्फर में लदे गिट्टी के नीचे दब जाने से बुढ़ीझिलुआ गांव निवासी बाइक सवार दरोगी सिंह की मौत हो गयी और उसके साथ बाइक पर सवार बोड़िया गांव निवासी टिकेश्वर कुंवर तथा साईकिल सवार पिंडारी गांव निवासी भुटाली राउत गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए रामगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. इसमें से गम्भीर रूप से घायल टिकेश्वर कुंवर को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद डम्पर की गिट्टी के नीचे दबे बाइक सवार तथा साइकिल सवार को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा. जर्जर पथों पर हर दिन हो रही सड़क दुघर्टना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर जाम लगा कर आवागमन ठप कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक और रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस की टीम लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटी है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक दरोगी सिंह आज दोपहर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर आयोजित श्राद्ध कर्म का निमंत्रण देने जा रहा था. इस बीच वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेएमएम के कोडरमा व चतरा जिला समिति की विस्तारित बैठक

Next Post

मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

Next Post
मुख्यमंत्री ने घाटशिला के शांति सबर के ईलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d