BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

गोमियाः थाना क्षेत्र के स्वांग डीएवी स्कूल के समीप मंगलवार को दो बाइक के आमने सामने जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार बांध बस्ती निवासी महेंद्र यादव 26 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जब कि दूसरा बाइक सवार हजारी निवासी सूरज कुमार 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को स्वांग के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहाँ चिकित्सकों ने एक युवक महेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल युवक सूरज कुमार का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

इधर घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना के प्रभारी थानेदार महाबीर पंडित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले जाया गया.

सूचना के बाद बांध पंचायत के निवर्तमान मुखिया तुलसी यादव, निवर्तमान पंसस गोपाल यादव, स्वांग दक्षिणी के निवर्तमान मुखिया धनंजय सिंह, हजारी के निवर्तमान मुखिया चंद्रदीप पासवान, विपिन कुमार, राजकुमार यादव आदि स्वांग स्थित अस्पताल में पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया.

जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र यादव गोमिया के ढेंढें ग्राम के बिरसा स्थित ससुराल से अपने घर बांध ग्राम जा रहा था, जबकि दूसरे बाइक सवार सूरज कुमार हजारी ग्राम से स्वांग वनबी जा रहा था कि स्वांग डीएवी स्कूल के समीप दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. और दूसरे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर मृतक महेंद्र यादव के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.  मृतक के पत्नी सहित दो पुत्री व एक पुत्र है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वनडे डेब्यू कैप पहनते ही रोने लगा ये भारतीय ऑलराउंडर, छोटे भाई ने दी पदार्पण टोपी

Next Post

1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी को लगेगा कोरोना वैक्सीन

Next Post
1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी को लगेगा कोरोना वैक्सीन

1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी को लगेगा कोरोना वैक्सीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d