रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने जैविक खेती को ज्यादा से ज्यादा प्रत्सोहित करने के लिए प्रत्येक प्रमंडल के एक प्रखंड को पूर्णरूपेण जैविक प्रखंड के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है. वे आज रांची में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे.
कृषिमंत्री ने फसल बीमा योजना के तहत लंबित राशि का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया, इसे लेकर रांची में कैंप लगाने का भी निर्देश दिया. राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों में एक-एक शीतगृह निर्माण करने का प्रस्ताव भी तैयार का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया.
Also Read This: गैर सेवा से आईएएस बने 3 आईएएस अफसरों का पदस्थापन
उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में उद्यान प्रभाग की दो एकड़ भूमि को नर्सरी के रूप में स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा पीएमकेएसवाई योजना के तहत ड्रीप एवं स्प्रींकलर का अधिष्ठापन प्राथमिकता के आधार पर वैसे स्थल पर कराने का निर्देश दिया, जहां डीप बोरिंग की सुविधा उपलब्ध हो.
उन्होंने आगामी तीन महीने के अंदर प्राथमिकता के आधार पर कृषि नीति तैयार करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा कृषि निर्यात नीति तैयार करने और सब्जी उत्पादन के बाद उसके विक्रय के लिए एमएसपी तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने मछली बीज उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा फिश केज बनाये जाने का निर्देश दिया.

