रांची: झारखंड में सोमवार को एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. संक्रमित मरीज राजधानी रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी का रहने वाला है. इस संक्रमित के साथ राज्य का आंकड़ा 161 हो गया है.
राज्यभर में 161 कोरोना संक्रमित मरीजों में 94 मरीज रांची के ही रहने वाले है और इनमें से अधिकांश मरीज हिंदपीढ़ी कंटेनमेंट एरिया में सामने आये है.

