BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दिया जाए: डॉ. इरफान अंसारी

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
सभी मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दिया जाए: डॉ. इरफान अंसारी

सभी मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दिया जाए: डॉ. इरफान अंसारी

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जब यहां रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया. औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला एवं मृतक के परिवार के प्रति भारी संवेदना प्रकट की.

विधायक ने कहा कि ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर पैदल जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ. ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. देश में हुए लॉकडाउन के कारण रोज ऐसी घटना घट रही है, फिर भी मोदी सरकार चुप बैठी है.

हमारे भाइयों को बाहरी राज्यों से लाने की पूरी व्यवस्था नहीं की गई है. कारणवश लाचारी में यह लोग पैदल निकल पड़े. अमीर लोगों को लाने के लिए जहाज एवं हेलीकॉप्टर भेजती है, परंतु हमारे भाई कैसे अपने घर वापस जाएं, इसकी चिंता इन्हें नहीं है.

पूरे देश में सिर्फ हिटलर साही ही चल रही है और आनन-फानन में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं. जिसके कारण आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी चुपचाप बैठ कर तमाशा देखते हैं और जब बात बढ़ जाती है तो मन की बात में आकर भावनात्मक बातें करते हैं जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है. मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजा के तौर पर दिया जाए एवं सभी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़कागांव-केरेडारी बना कोयला तस्करी का जोन, वन विभाग ने जप्त किया अवैध कोयला लदा 5 ट्रैक्टर

Next Post

राजगढ़िया वेंचर्स ने प्रेस क्लब को दिया फेस शील्ड

Next Post
राजगढ़िया वेंचर्स ने प्रेस क्लब को दिया फेस शील्ड

राजगढ़िया वेंचर्स ने प्रेस क्लब को दिया फेस शील्ड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d