BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाखा प्रबंधकों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in समाचार
शाखा प्रबंधकों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

शाखा प्रबंधकों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: जामताड़ा के पंचायती राज्य सभागार में कल ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत उप विकास आयुक्त नागेन्दर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिले के सभी बैंक शाखा प्रबन्धकों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया.

जागरूकता कार्यशाला में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित प्रतिभागियों को फरवरी माह के पहले सप्ताह तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा सखी मंडल के सभी पारित लोन को निर्गत करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपविकास आयुक्त ने सखी मंडल के जितने भी खाते नहीं खुले है, उनको झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की प्रखंड टीम एवं बैंक शाखा के आपसी सहयोग से फरवरी माह के पहले सप्ताह तक बचत खाता खोल कर लोन को निर्गत किया जाना सुनिश्चित करने की बात कही.

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग के जामताड़ा के अनुसार इस वितीय वर्ष में सखी मंडल के कुल 1500 लोन निर्गत किया जाना लक्ष्य है. जिसमें से 600 लोन इस वर्ष निर्गत हो चुके हैं एवं 650 सीसीएल के आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं लंबित हैं, जिनको फरवरी माह के 28 तारीख तक इस वर्ष के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाना है.

शाखा प्रबंधकों के साथ आपसी तालमेल रखते हुए वे इस कार्य को पूरा करने हेतु सभी पंचायतों/प्रखंड स्तर पर कैंप के माध्यम से सखी मंडल के सीसीएल तथा बैंक खाता खोलने के लिए विशेष प्रयास किया जाए.

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक देवघर के रीजनल मेनेजर ने भी सखी मंडल के सीसीएल लोन निकासी पर जोर देते हुए कहा कि सभी शाखा प्रबंधक एवं JSLPS के कर्मी इस कार्य को आगामी फरवरी के पहले हफ्ते तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर जामताड़ा के अग्रणी जिला प्रबंधक शत्रुघन लाल बैठा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देवघर संभाग प्रबंधक धनंजय प्रसाद राय, क्रेडिट प्रबंधक मिहिर कुमार, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जामताड़ा कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह, विभिन्न प्रखंड से आये हुए प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

साइबर अपराधियों के निशाने पर सोशल मीडिया, पुलिस की आमजनों से अपील, रहें सतर्क

Next Post
साइबर अपराधियों के निशाने पर सोशल मीडिया, पुलिस की आमजनों से अपील, रहें सतर्क

साइबर अपराधियों के निशाने पर सोशल मीडिया, पुलिस की आमजनों से अपील, रहें सतर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d