BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक दिनी बैंक हड़ताल से झारखंड में 200 करोड़ कारोबार प्रभावित, SBI, कोऑपरेटिव व ग्रामीण को छोड़ सभी बैंकों के कर्मी हड़ताल पर

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in समाचार
एक दिनी बैंक हड़ताल से झारखंड में 200 करोड़ कारोबार प्रभावित, SBI, कोऑपरेटिव व ग्रामीण को छोड़ सभी बैंकों के कर्मी हड़ताल पर

One day bank strike affected 200 crore business in Jharkhand, employees of all banks except SBI, Cooperative and Rural people on strike

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः बैंको के विलय को लेकर बैंक कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे. इसमें एसबीआई और ग्रामीण बैंक के कर्मी शामिल नहीं हुए. बैंक कर्मियों की हड़ताल से लगभग 200 करोड़ रूपए का कारोबार प्रभावित होने की संभावना जताई गई है. यह हड़ताल ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया(बीईएफआई) ने बुलाई है. झारखंड बैंक इंप्लोई फेडरेशन के सलाहकार अभिजीत मल्लिक ने बताया कि देश भर में बैंकों के विलय को रोकने, बैंक कर्मियों की सुरक्षा पुख्ता और सभी बैंकों में समुचित भर्ती जैसी मांगों को लेकर ये हड़ताल बुलाई गई है. यह सांकेतिक हड़ताल है, जिसमें तमाम अधिकारियों को लिपिकीय कार्य से अलग रहने का निर्देश दिया है, जिससे बैंकिंग कार्य पूर्णत: ठप रहेगा.

ये है बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगें

मालिक ने कहा कि हमारी मांगों में बैंकों का विलय रोकना, जन विरोधी बैंकिंग सुधारों को रोकना, दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित नहीं करना, ग्राहकों की जमा राशि पर ब्याज दर में बढ़ोतरी, जमा पूंजी की पूरी तरह सुरक्षा, ग्राहकों से सेवा शुल्क में वृद्धि नहीं करना, खराब ऋणों की वसूली में तेजी लाना सहित अन्य प्रमुख मांगे शामिल है. इस हड़ताल में जो संगठन शामिल नहीं है, उनका भी नैतिक समर्थन प्राप्त है.

क्या है मामला

सरकार की तरफ से पिछले दिनों छह पीएसबी (पब्लिक सेक्टर बैंक) का चार बड़े बैंकों में विलय कर दिया गया. बैंक कर्मचारी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पंजाब नेशनल बैंक में विलय कर दिया था. सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में कर दिया गया. इलाहाबाद और इंडियन बैंक का विलय कर दिया गया था. आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कर दिया गया. वहीं एसबीआई का कहना है कि उसके बहुत कम कर्मचारी एआईबीईए और बीईएफआई से जुड़े हैं, ऐसे में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखेगा. प्राइवेट बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे. ऐसे में प्राइवेट बैंक में खाता रखने वाले ग्राहकों का काम नहीं रुकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में अब ट्वीटर वार, अब बीजेपी सांसद महेश पोद्दार और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन आमने-सामने

Next Post

परिवारवाद की जनक कांग्रेस को जन आक्रोश रैली का अधिकार नहीं : योगेंद्र प्रताप सिंह

Next Post
परिवारवाद की जनक कांग्रेस को जन आक्रोश रैली का अधिकार नहीं : योगेंद्र प्रताप सिंह

परिवारवाद की जनक कांग्रेस को जन आक्रोश रैली का अधिकार नहीं : योगेंद्र प्रताप सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d