BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक दिन PoK के लोग ही कहेंगे कि हम भारत में शामिल होना चाहते हैं: राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
एक दिन PoK के लोग ही कहेंगे कि हम भारत में शामिल होना चाहते हैं: राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना संकट के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से जम्मू-कश्मीर में ‘जन संवाद रैली’ को संबोधित किया. इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना का संकट आने के बाद वर्चुअल रैली का सिलसिला भाजपा ने देश के कार्यकर्ताओं से और देश की जनता के साथ संवाद करने के लिए प्रारंभ किया है. भारत की राजनीति डिजिटल दुनिया की ओर प्रस्थान कर चुकी है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी भारत की प्रशंसा की है.

‘जन संवाद रैली’ को संबोधित करते हुए भारत-चीन सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जो भी विवाद पैदा हुआ है, उसपर इस समय सैन्य लेवल पर बात जारी है. चीन ने भी इच्छा व्यक्त की है कि बातचीत के द्वारा इसका समाधान निकाला जाना चाहिए. हमारी कोशिश भी यही है कि सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के द्वारा इसका समाधान निकाला जाए.

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं विपक्ष को बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार किसी को भी इस मामले में अंधेरे में नहीं रखेगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया के कई मजबूत देश कोरोना महामारी के कारण लड़खड़ा गए हैं. भारत में प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और कई बड़े और अहम फैसले लिए. भारत ने कोरोना संकट के दौरान अपने स्वास्थ्य सुरक्षा के ढांचे को भी अधिक मजबूत किया है.

इसके अलावा रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि जुलाई में राफेल विमान की पहली खेप भारत आ जायेगी. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत ये विमान अपनी सुरक्षा के लिये खरीद रहा है किसी को डराने के लिये नहीं. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि हम आयात का सिलसिला खत्म कर, निर्यात का सिलसिला शुरू करना चाहते है.

देश में पहली बार चीफ आफ डिफेंस स्टॉफ(सीडीएस) की व्यवस्था किये जाने पर उन्होंने कहा कि इससे देश की तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय हो पाएगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने में जम्मू-कश्मीर का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है. गोवा के बाद सबसे अधिक टेस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने का नाम ही बीजेपी है. 1984 में जब हमें मात्र 2 सीटें प्राप्त हुई थी, तो राजनीतिक विश्लेषकों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि बीजेपी समाप्त हो जाएगी. बीजेपी ने जो कहा उसे अवसर मिलते ही उस काम को पूरा किया गया. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जो कहती है वह करती है.’ उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का बहुत पुराना दाग था वो भी मोदी सरकार में समाप्त हुआ.

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘2014 से लेकर 2019 तक जम्मू कश्मीर के विकास के लिए हमारी सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हमारी सरकार ने आवंटित किये हैं. कोरोना संकट की घड़ी में अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी देशवासियों के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषण की.’ उन्होंने कहा, ‘मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही है. मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, आगामी कुछ वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है.’

रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हम अगले पांच साल में जम्मू-कश्मीर की तस्वीर इतनी बदल देंगे कि पीओके से मांग होगी कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि और जिस दिन ऐसा होगा उस दिन हमारे संसद का भी यह संकल्प पूरा हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जालसाजों ने इंदौर के व्यापारी मनजीत सिंह से 9 करोड़ की ठगी की

Next Post

अखिलेश यादव के भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना से संक्रमित

Next Post
अखिलेश यादव के भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना से संक्रमित

अखिलेश यादव के भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना से संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d