खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर उलगुलान सेना के बैनर तले कर्रा बगीचा में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रर्दशन को रद्द किया गया. धरना प्रर्दशन का अनुमति नहीं रहने के कारण कर्रा पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ को हटाया गया व माहौल को शांत कराया गया. वहीं उलगुलान सेना के अध्यक्ष मुन्ना बड़ाईक ने कहा कि उलगुलान सेना के बैनर तले कर्रा बगीचा में मॉबलिंचिंग घटना में संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी, मॉबलिंचिंग में मारे गये व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा दिलाने व झारखंड में मॉबलिंचिंग की घटना पर कठोर कानून लाने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया था.
जिसे कर्रा थाना प्रभारी व सशस्त्र बल द्वारा विफल कर दिया गया है और धरना प्रर्दशन पर आये लोगों को कर्रा थाना प्रभारी व सहायक पुलिस बल द्वारा केस करने के नाम से धमकी देने की बात समाने आयी है, जबकि उलगुलान सेना के अध्यक्ष मुन्ना बड़ाईक ने ही बताया कि दो दिन पहले ही धरना प्रर्दशन की अनुमति को लेकर एसडीओ खूंटी को आवेदन सौंपी जाने की बात कही गयी. धरना प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा रोक लगाए जाने के बाद अब राजधानी में करने की बात कही.

