मुंबई:- बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपना मड आइलैंड वाला अपना आलीशान घर एयरबीएनबी (Airbnb) पर लिस्ट कराया है. मंदिरा के इस घर में चार बेडरूम और पांच बाथरूम हैं. बीते दिनों कोंडे नास्ट ट्रैवलर इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया था.
मंदिरा बेदी के इस आलीशान घर में एक स्विमिंग पूल भी है. साथ ही इस घर को हॉलीडे सेलिब्रेट करने के लिहाज से बनाया गया है. बताया जा रहा है कि बीते दिनों इस घर का रिनॉवेशन कराया गया था जो कि समंदर किनारे स्थित है.
इस घर में रहने के लिए अब आप भी घर को वैकेशन के लिहाज से रेंट पर ले सकते हैं. मंदिरा के इस घर में रूकने के लिए एक रात के तकरीबन 42 हजार रुपये चुकाने होंगे.
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अब फिल्मों और टीवी शो में ज्यादा नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में मंदिरा ने पीली बिकिनी में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. गौरतलब है कि मंदिरा भी अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं. ऐसा पहली बार नहीं हैं जब मंदिरा ने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की हो. इससे पहले भी कई बार मंदिरा अपनी तस्वीरें और वर्क आउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं.
बता दें कि मंदिरा ने फिल्मों और टीवी शो में काम करके बहुत लोकप्रियता हासिल की है. फिल्म ‘ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में प्रीति का किरदार निभाकर मंदिरा ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी. इतना ही नहीं टीवी शो शांति में निभाए गए रोल के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया गया था.

