रांची: रांची की हृदय स्थल पर बसा अल्बर्ट एक्का चौक परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का की जगह से जाना जाता है और सदियों से पार्टियों और संगठन के द्वारा यहां कई मुद्दों को लेकर धरना दिया जाता है, ताकि हुक्मरानों तक उनकी आवाज पहुंच सके. फिर भी यहां की व्यवस्था सबके सामने है. खासकर साफ-सफाई से लेकर लाइट, पानी की व्यवस्था सब प्रभावित ही रहती है, इसी को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा अल्बर्ट एक्का के जयंती पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया.
जिसमें राष्ट्रीय युवा शक्ति के नेता उत्तम यादव ने सरकार के उदासीन रवैए पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि आज अल्बर्ट एक्का की जयंती होने के बावजूद भी यहां पर साफ-सफाई नहीं की गई है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.
उत्तम यादव ने यह भी कहा कि जितने भी शहीद स्थल है उन सब की साफ सफाई का विषेश ध्यान दिया जाए. साथ ही हर शहीद स्थल पर पैड लाइट की भी व्यवस्था होने चाहिए.
बता दें कि इस स्थिति को देखते हुए बाद में उनकी टीम द्वारा प्रतिमा की साफ-सफाई भी की गई.

