सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): भू-मापन में नई तकनीक के महत्व पर राजकीय पॉलीटेक्निक सीतामढ़ी के प्राचार्य डॉ बरुण कुमार रॉय के मागदर्शन में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार में मुख्य अतिथि जिले के पुपरी अनुमंडल के भूमि सुधार उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया.
विदित हो कि सरकार द्वारा सीतामढ़ी सहित 20 जिलो में भू-सर्वे का काम शुरू किया गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रोफेसर दिग्विजय कुमार ने जमीन से जुड़े समस्याओं पर चर्चा करते हुए किया.
वहीं मुख्य वक्ता सिंह ने भू -सर्वे के पहले एक भू-स्वामी द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं उसमें आने वाली बाधाएं को दूर करने के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डाले. भू-सर्वे के स्ट्रक्चर पर भी जानकारी प्रदान किया.
वहीं संस्थान में अमानत कोर्स के प्राध्यापक प्रोफेसर मुन्ना प्रसाद ने भू-मापन के पुरानी पद्धिति के विभिन्न खामियों एवं नई तकनीक जैसे टोटल स्टेशन, प्लेनिमेटर, एरियल सर्वे, एवं सेटेलाईट द्वारा जमीन मापने की विधि पर जानकारी प्रदान की.
कार्यक्रम के अंत में सिविल शाखा के प्राध्यापक प्रोफेसर चंदन कुमार ने अमानत के उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया एवं तकनीकी सहयोग प्रो. आशुतोष कुमार ने किया. इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न कॉलेजों के लगभग 500 छात्रों ने यूट्यूब माध्यम से बेबीनार ने भाग लिया.

