अखिलेश्वर झा,
तेतरिया: मेघुआ सगहरी गांव निवासी अखिलेश सिंह अपने खेत में नीलगाय से फसल की सुरक्षा के लिए बांस के खंभे पर नंगा तार लगा दिए थे, तथा तार में विद्युत का प्रवाह किया था. जिसकी जानकारी मृतक को नहीं थी. वो उस खेत में घास काटने लगा इसी क्रम में विद्युत प्रवाह वाले तार के संपर्क में आ जाने से उन्हें करंट लग गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
उसे बचाने आए गांव के ही सोनेलाल साह व बासमती देवी को भी बिजली का झटका लगा, जिससे दोनों घायल हो गए. ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
वहीं ग्रामीणों में नंगे तार में करंट प्रवाह किए जाने को लेकर किसान के प्रति भारी आक्रोश है.

