रांची: पलामू जिले के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ के जानजो गांव के निकट आज सुबह एक बाराती गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरी.
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया है कि बाराती वाहन झाबरसे पांकी आ रहा था.

