BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीवार टूटने से एक की मौत, पांच लोग घायल

by bnnbharat.com
December 27, 2020
in समाचार
दीवार टूटने से एक की मौत, पांच लोग घायल
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में बिसरख थाना क्षेत्र में पानी की टंकी की दीवार टूटने से एक शख्स की मौत हो गई. इसके अलावा चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पानी की टंकी हैबतपुर गांव में बनी है. ये हादसा शनिवार रात को हुआ है.

मजदूरों के लिए बनी थी टंकी

पुलिस उपायुक्त जोन सेकंड हरीश चंदर ने बताया कि हैबतपुर गांव के पास एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करने वाले करीब 500 मजदूर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं. उन्होंने बताया कि मजदूरों के पीने के पानी के लिए वहां पर 10 फीट ऊंची टंकी बनाई गई है.

उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात को पानी का दबाव ज्यादा होने की वजह से टंकी की दीवार टूट गई. इसकी चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए. मृतक का नाम दिनेश है. वहीं घायलों में आरती, गोल्डी, मनीषा, इस्लाम, संतु शामिल हैं. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुझे शर्म है कि मैं 21 साल तक तृणमूल कांग्रेस में रहा: सुवेंदु अधिकारी

Next Post

IND vs AUS: सिराज ने किया यादगार डेब्‍यू, भाई ने कहा- पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई

Next Post
IND vs AUS: सिराज ने किया यादगार डेब्‍यू, भाई ने कहा- पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई

IND vs AUS: सिराज ने किया यादगार डेब्‍यू, भाई ने कहा- पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d