रांची: राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने आज गिरिडीह जिले के गांवा में महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया.
यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार की एक इंजन अपराध तो दूसरी भ्रष्टाचार में लगी हुई है. इनकी सरकार में तो ना युवाओं को रोजगार मिल रहा है और ना ही महिलाएं सुरक्षित है.
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके राज्य में महिला का दोबारा बलात्कार कर जला दिया जा रहा है. मगर उन्हें दूसरे राज्य में घूमने से फुर्सत कहां है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में मजलूमों का आवाज उठाने वाला कोई नहीं है, सभी पूंजीपतियों के लिए संसद में बैठे है.

