BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक सौ गरीब छात्रों को मिलेगी मामूली शुल्क में रहकर पढ़ने की सुविधा

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
एक सौ गरीब छात्रों को मिलेगी मामूली शुल्क में रहकर पढ़ने की सुविधा

एक सौ गरीब छात्रों को मिलेगी मामूली शुल्क में रहकर पढ़ने की सुविधा

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: शनिवार को महागामा प्रखंड के पंचायत परसा के ऐतिहासिक मध्य विद्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां आम जनता की समस्या को लेकर अलग-अलग विभाग का स्टॉल लगाया गया.

आयोजित कार्यक्रम में वहां के ग्रामीणों ने दूर-दूर से आने वाले गरीब छात्रों की समस्याओं को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश के सामने परसा हॉस्टल में बच्चों को रखने की मांग उठाई. जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के सभी शिक्षकों को बुलाकर सुलेमान जहांगीर अंसारी के दिशा निर्देश में अविलंब एक कमेटी का गठन करने का आदेश दिया. जो कि हॉस्टल में बच्चों को मामूली मासिक शुल्क लेकर रहने की सुविधा देने पर अगले 15 दिनों के अंदर अपने सुझाव प्रखंड कार्यालय को जमा करेगी.

विदित हो कि पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में उक्त विद्यालय परिसर के इस क्षेत्र के शैक्षणिक माहौल के विकास में ऐतिहासिक भूमिका को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी महागामा ने केंद्रीय सीआरपीएफ एवं आइटीबीपी के सुरक्षाबलों के ठहराव के लिए हॉस्टल के 14 कमरों, 8 बाथरूम एवं 8 शौचालय का संपूर्ण जीर्णोद्धार, पेयजल आपूर्ति, बिजली, किचन, शौचालय एवं बाथरूम के साथ-साथ मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल में संपूर्ण विद्युत आपूर्ति का कार्य, गेट का निर्माण, 27 शौचालय एवं बाथरूम के साथ-साथ मिडिल स्कूल के एमडीएम किचन रूम का जीर्णोद्धार सहित अनेक कार्य पंचायत के मुखिया के सहयोग से करवाया है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आने वाले 2 महीने के अंदर इस परिसर में छोटे बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्लेग्राउंड और हाई स्कूल के बच्चों के लिए ओपन जिम के भी निर्माण हेतु जिला को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा.

उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सुविधाओं के निर्माण के बाद लगभग मृत हो चुके इस ऐतिहासिक परिसर को दोबारा अपने स्वर्णिम इतिहास को दोहराने में काफी मदद मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राधा गोविंद विश्वविद्यालय सभागार में पीएचडी कोर्स वर्क कार्यक्रम का उद्घाटन

Next Post

मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने से 3 दर्जन विद्यार्थी हुए बीमार

Next Post
मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने से 3 दर्जन विद्यार्थी हुए बीमार

मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने से 3 दर्जन विद्यार्थी हुए बीमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d