मोतिहारी: जिले के सुगौली से आ रही हैं, जहां शुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया कचहरी टोला निवासी शमशुल हक की वज्रपात से मौत हो गयी हैं. बताया जा रहा है कि वो सुबह खेत की ओर गए हुए थे, तभी अचानक वज्रपात से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया असफाक आलम घटना स्थल पर पहुंच इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. सीओ बद्री ठाकुर ने बताया कि वज्रपात से मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है.
जख्मी का चल रहा इलाज
वहीं उतरी सुगांव पंचायत के लमौनिया निवासी गणेश महतो, गांधी महतो, छठू महतो व कारी महतो गुरुवार की सुबह सरहरी खेत की ओर गए थे और बारिश आने पर एक झोपड़ी में छुप गए. अचानक वज्रपात से चारों जख्मी हो गए.
इनमें गणेश महतो व गांधी महतो का पीएचसी में इलाज चल रहा है और छठू महतो व कारी महतो का घर पर इलाज चल रहा है.
मुखिया ललित सहनी ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है.
