राचीं: सिल्ली क्षेत्र के बुढ़ाम में तेज रफ्तार डम्फर ने एक व्यक्ति और एक ऑटो को रौंद डाला. जिसमे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी और 2 लोग घायल हो गए.
रांची पुरुलिया सड़क मार्ग पर रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार डम्फर ने ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया और ऑटो को भी रौंद डाला.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक बाजार से बकरी बेचकर लौट रहा था और घर वापस जाने के लिए सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहा था तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ.
डम्फर व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर पेड़ में बुरी तरह धंस गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया.

