BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस-ग्रामीण के बीच झड़प में एक की मौत, मतदान रूका

by bnnbharat.com
December 7, 2019
in समाचार
पुलिस-ग्रामीण के बीच झड़प में एक की मौत, मतदान रूका

पुलिस-ग्रामीण के बीच झड़प में एक की मौत, मतदान रूका

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: गुमला जिले के सिसई विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या छत्तीस पर आज वोटिंग शुरू होने के तुरंत बाद ग्रामीणों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हो गयी. इस हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य ग्रामीण घायल हो गये है.

वहीं ग्रामीणों की ओर से किये गये पथराव में तीन पुलिसकर्मी और एक मीडिया कर्मी घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंचे उपायुक्त ने मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. घटना के बाद मतदान रोक दी गई है. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुनर्मतदान की की तारीख की घोषणा की जाएगी.

सिसई विधानसभा क्षेत्र के मतदान संख्या 36 मतदान शुरू होने के तुरंत बाद ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई. ग्रामीणों को समझाया जाने के बाद भी वे लगातार उग्र होते रहे और सुरक्षाकर्मियों के अग्नेयास्त्र को छीनने का प्रयास किया, जिसके कारण सुरक्षाकर्मियों ने उग्र ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली जिसके कारण गोली चलानी पड़ी.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विष्णु देव चैधरी और प्रखंड विकास पदाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल की ओर प्रस्थान किए. लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के पूर्व ही पुलिस पदाधिकारियों और फोर्स को ग्रामीणों ने रोक लिया और उन पर भारी पथराव कर दिया जिसके कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी के चालक केंद्रीय पुलिस बल का एक जवान एक स्थानीय मीडिया कर्मी और थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों की उग्रता देखकर बचाव में पुलिस ने फायर खोला जिससे तीन ग्रामीण घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार एक घायल को रेफर किया गया है, जबकि दूसरे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और तीसरे का इलाज सिसई रेफरल अस्पताल में चल रहा है.

घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण है. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेज दिया गया है. मामला शांत करने का प्रयास किया जा रहा है.

राजसभा सांसद समीर उरांव ने जानकारी मिलते ही घायलों को देखने के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को डिस्टर्ब करने के लिए कुछ कुत्सित प्रयास है. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक गुमला और उपायुक्त गुमला शशि रंजन ने बघनी मतदान केंद्र संख्या 36 उर्दू मध्य विद्यालय का दौरा किया स्थानीय लोगों से बातचीत की.

ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. उपायुक्त शशि रंजन और पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. अभी मामला पूरी तरह नियंत्रण में है.

अतिरिक्त पुलिस बल को घटना स्थल पर भेज दिया गया है. मतदान रोक दी गई है. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुनर्मतदान के तारीख की घोषणा की जाएगी.

फायरिंग के कारण मृतक का नाम- 
1. जिलानी अंसारी 28 बरस

घायल का नाम-
.1. तबरेज अंसारी 30 वर्ष
2. अशफाक अंसारी 30 बरस

ग्रामीणों के पथराव से घायल-
1. विष्णु देव चैधरी थाना प्रभारी सिसई
2. सीताराम सिंह चालक प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई
3. केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान और
4. सीताराम साहू मीडिया कर्मी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक इंजन अपराध, तो दूसरी भ्रष्टाचार में लगी हुई : तेजस्वी

Next Post

डबल इंजन की नहीं, डबल पंचर की सरकार है : कांग्रेस

Next Post
डबल इंजन की नहीं, डबल पंचर की सरकार है : कांग्रेस

डबल इंजन की नहीं, डबल पंचर की सरकार है : कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d