मेदिनीनगर: पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी पहाड़ के निकट सड़क हादसे में गुरुवार शाम एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया गया है कि 50वर्षीय महेंद्र उरांव अपने साथियों के साथ शिवरात्रि का मेला देख कर लौट रहा था, इसी दौरान पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसकी मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये. मृतक के तीन बच्चे है और इकलौती बेटी की 24 अप्रैल को शादी होनी है.

