मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मरीजों की तादाद अब 74 हो गई है और मरने वालों की तादाद 2. 10 नए मामले पॉजिटिव मिले हैं. इनमें से 6 मुंबई और 4 पुणे के है. इनमें से 5 की ट्रैवल हिस्ट्री है और 4 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे.
Also Read This: कोरोना पर रेलवे बोर्ड की बैठक, 25 मार्च तक रेल सेवा बंद करने पर विचार
एक मौत एचएन रिलायंस अस्पताल मुंबई में हुई है, जहां एक 56 साल के शख्स की जान चली गई. यह शख्स 21 मार्च को भर्ती हुआ था. इस तरह देश में अब मरने वालों की तादाद 5 हो गई है.

