-
रांची जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों का लगातार स्वस्थ होने का सिलसिला जारी
-
सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या का केवल 17
-
102 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 83 मरीज हुए स्वस्थ
-
कोरोना की जंग में हम सफल हो रहे हैं, जनता के सहयोग की जरुरत- उपायुक्त रांची
-
बीमारी से परहेज करें बीमार से सहानुभूति रखें लोग-उपायुक्त
-
स्वस्थ होने के बाद मरीजों ने डॉक्टरों स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
रांची: रांची जिलेवासियों के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर है. कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है. शनिवार 16 मई 2020 को 11 और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं.
रांची जिला में अब कोरोना के 17 ही एक्टिव केस
आज 11और कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद रांची जिला में अब कोरोना के 17 ही एक्टिव केस रह गए हैं.
ज्ञात है कि रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 102 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
रंग ला रही है मेहनत
रांची जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 102 थी. डॉक्टरों स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयास से अब एक 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं . 102 में से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है. इसमें एक मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत से पहले जबकि दूसरे मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत के बाद नेगेटिव आई थी.
आशा करता हूं रांची जिला जल्द हो जाएगा कोरोना से मुक्त मरीज – डीसी
उपायुक्त रे ने रांचीवसियों से अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से रांची जिला भविष्य में कोरोना मुक्त हो जाएगा. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें और कोविड-19 के रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग करें. हम सब मिलकर रांची जिला को कोरोना संक्रमण से जल्द ही मुक्त करेंगे.
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सबका सहयोग चाहिए. रांची जिला प्रशासन ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उसका पूरी तरह से पालन करें.
उपायुक्त ने सभी को दी बधाई
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची राय महिमापत रे ने मरीजों के लगातार स्वस्थ होने पर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है. मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है.
परहेज बीमारी से करें, बीमार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें लोग- उपायुक्त
उपायुक्त रे ने कहा की कोरोना की बीमारी से बचने हेतु सभी परहेज लोगों को करना चाहिए परन्तु किसी भी बीमार के प्रति वह सकारात्मक नजरिया रखें.

