BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BHU से लापता हुआ एक और छात्र, पुलिस करेगी जांच

by bnnbharat.com
September 7, 2020
in समाचार
BHU से लापता हुआ एक और छात्र, पुलिस करेगी जांच
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का एक और छात्र लापता हो गया है. इससे पहले 15 फरवरी को गायब हुए एक छात्र का अब तक पता नहीं लग सका है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के कैमूर के रहने वाले बी.ए. प्रथम वर्ष का छात्र शिबलू अली 27 अगस्त को कुछ दस्तावेज जमा करने के लिए बीएचयू के लिए रवाना हुआ था.

विश्वविद्यालय में पहुंचने के बाद अली ने अपने परिवार को यह सूचित किया कि उसने दस्तावेज जमा कर दिए हैं और वो दो दिन बाद वापस लौटेगा, लेकिन तब से ही उसका फोन बंद है.

दूसरे नंबर से आया फोन

बाद में छात्र ने किसी अन्य नंबर से अपने भाई नौशाद को फोन कर कहा कि उसे एक-दो दिन और लगेंगे. इसके बाद भी जब अली वापस नहीं आया तो उसके पिता सरताज अली उसे देखने के लिए वाराणसी पहुंचे.

थाने में दी रिपोर्ट

इसके बाद सरताज अली ने 3 सितंबर को लंका थाने में अली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लंका थाने के इंस्पेक्टर महेश पांडे ने कहा कि पुलिस मामले को देख रही है और अली के बारे में जानकारी पाने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं.

पहले से लापता है एक छात्र

इससे पहले मध्य प्रदेश का एक छात्र शिव कुमार 15 फरवरी को बीएचयू में ही लापता हो गया था. इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें एसएसपी को इस मामले में 22 सितंबर को अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM नीतीश ने लालू-राबड़ी के राज पर साधा निशाना, कहा- हमसे पहले जो लोग सत्ता में थे उन्होंने क्या किया…?

Next Post

सीमा विवाद: नेपाल तक रेलवे लाइन बिछा रहा चीन

Next Post
सीमा विवाद: नेपाल तक रेलवे लाइन बिछा रहा चीन

सीमा विवाद: नेपाल तक रेलवे लाइन बिछा रहा चीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d