- झारखंड सहित 12 राज्यों में चल रहा वन नेशन वन राशन कार्ड प्लान
रांचीः झारखंड सहित देश के 12 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू है. 12 राज्यों के जनवितरण प्रणाली के लाभुक अब किसी भी राज्य में निवास करते हुए अपने अभी के राशन कार्ड से ही अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं. जी हां अब देश के किसी भी कोने लोग अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे. 01 जनवरी 2020 से इस योजना का लाभ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को मिलना शुरू हो गया है. वन नेशन वन राशन कार्ड केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है.
इस योजना की खास बातें
- पूरे देश में पीडीएस के लाभार्थियों को कहीं भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन की दुकानों से उनके हिस्से का राशन मिलेगा.
- जून 2020 तक देश के सभी राज्यों को इससे जोड़ने की योजना है.
- झारखण्ड सरकार द्वारा भी पॉयलट बेसिस पर प्रारंभ किया गया वन नेशन वन राशन कार्ड .
- देश का कोई भी राशन कार्डधारी, जो वर्तमान में रांची जिला अंतर्गत कार्य कर रहे हैं अथवा निवास कर रहे हैं. वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान, पणन पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति कार्यालय से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
इन 12 राज्यों के जनवितरण प्रणाली के लाभुक अब इन किसी भी राज्य में निवास करते हुए अपने अभी के राशनकार्ड से ही अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं। जून 2020 तक देश के सभी राज्यों को इससे जोड़ा जाएगा। 2/2 #OneNationOneRationCard
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) January 1, 2020
इन राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
वर्तमान में आंध्रप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, गुजरात, झारखंड, और गोवा समेत 12 राज्यों में ये योजना चल रही है.
इन राज्यों में राशन कार्डधारी किसी भी राज्य के किसी भी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं.
आधार से होगी लाभार्थियों की पहचान
इस योजना के तहत पीडीएस के लाभार्थियों की पहचान उनके आधार कार्ड पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस से की जाती है. जिसमें लाभार्थियों से संबंधित विवरण फीड किए गए हैं. लाभार्थी बिना कोई अतिरिक्त लागत या कागजी कार्रवाई के पोर्टेबिलिटी का लाभ प्राप्त कर सकेंगे और उनको अपने गृह राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में जारी मौजूदा राशन कार्ड वापस करने और प्रवास के राज्य में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है.
क्या है वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
- संघ सरकार “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना शुरू करने की योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत कोई भी लाभार्थी पूरे देश में किसी भी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) दुकान से राशन खरीद सकेगा।
- इस योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वतंत्रता प्रदान करने से है, क्योंकि वे किसी एक पीडीएस दुकान से बंधे नहीं होंगे.
- इसका उद्देश्य दुकान मालिकों पर निर्भरता कम करना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है.
- इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थी वे होंगे जो बेहतर रोजगार की तलाश में एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी करते हैं.
योजना का महत्व
- पीडीएस उचित मूल्य की दुकानों द्वारा किया गया कार्य देश भर के 81 करोड़ लाभार्थियों के लिए एक जीवन रेखा है.
- एफसीआई (FCI), सीडब्ल्यूसी (CWC), एसडब्ल्यूसी (SWCs) और निजी गोदामों के गोदामों सालाना वितरण के लिए 612 लाख टन अनाज संग्रहित है.
- भारत में लगभग 78 प्रतिशत उचित मूल्य की दुकानें इलेक्ट्रॉनिक PoS उपकरणों को स्थापित करके स्वचालित की जा रही हैं.

