डालटनगंज: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह टेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जेलहाता-सुदना ओवर ब्रिज स्थित रेलवे लाइन पर यह दुघटना हुई. घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

