लखीसराय: लखीसराय पिपरिया प्रखंड के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत एक को ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित बचाया गया. सुरक्षित बचे व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में इलाज के लिए भेजा गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामचंद्रपुर सुमन चौक के पास से किउल नदी को पाकर कर अपने खेत जा रहे थे. दोनों व्यक्ति अचानक डूबने लगे जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक एक व्यक्ति डूब चुका था, तथा दूसरे व्यक्ति को स्थानीय लोगों के द्वारा बचा लिया गया.
मृतक की पहचान रामचंद्रपुर निवासी फुल झा सिंह के रूप में हुई है. मृतक को कबीर अंत्येष्टि के लिए ₹3000 का चेक सरकार द्वारा प्रदान किया गया.

