BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, इसी जगह पर दो दिन पूर्व भी दो छात्रों के डूबने से हुई थी मौत

इसी बीच लौटने के क्रम में तेज आंधी और बारिश के बीच वह नदी के भंवर में फंस गया. जिसके कारण डूबने से मौत हो गई.

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in Uncategorized
नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत।

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत।

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत वार्ड 30 प्लैटिना सिटी के समीप खरकई नदी में डूबने से शनिवार को फिर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इसी जगह पर दो छात्रों के डूबने से मौत हो गई थी. मृतक का नाम कन्हैया राय बताया जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी. लॉकडाउन की वजह से नदी के उस पार से सस्ती सब्जियां लाने शुक्रवार शाम घर से निकला था. इसी बीच लौटने के क्रम में तेज आंधी और बारिश के बीच वह नदी के भंवर में फंस गया। जिसके कारण डूबने से मौत हो गई.

हालांकि शुक्रवार शाम से ही युवक की तलाश जारी थी। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण रात में तलाशी अभियान नहीं पूरा हो सका था. इधर शनिवार को स्थानीय गोताखोर ने घंटों मशक्कत के बाद मृत अवस्था में शव को बाहर निकाला। मृतक का नाम कन्हैया राय बताया जाता है और वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है. उधर शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के महासचिव विभाष चौधरी दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे, और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

वहीं उन्होंने मांग की है कि उक्त घाट को डेंजर जोन घोषित करते हुए यहां बैरिकेडिंग की जाए। हालांकि इस नदी पर हजारों की आबादी आश्रित है, जहां लोग हर दिन नित्यकर्म के लिए पहुंचते हैं. हर साल इस जगह पर डूबने से कई लोगों की असामाजिक मृत्यु होती रही है. वही मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र है. मृतक पूजा-पाठ कराकर परिवार का भरण- पोषण करता था। मिली जानकारी के मोताबिक कोरोना के दौरान लॉक डाउन के कारण मंदिर बंद होने से मृतक काफी परेशान थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्‍वाइ एप का #CityHelp चैलेंज सोशल मीडिया और समाज की भलाई को एक-साथ जोड़ रहा है

Next Post

अन्य देशों की तुलना में हमने किया अच्छा काम, बीत गया खराब समय: जावड़ेकर

Next Post
अन्य देशों की तुलना में हमने किया अच्छा काम, बीत गया खराब समय: जावड़ेकर

अन्य देशों की तुलना में हमने किया अच्छा काम, बीत गया खराब समय: जावड़ेकर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d