रांची:- रांची के कोकर खोरहा टोली कब्रिस्तान के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है. हादसे में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है. दोनों युवक कोकर खोरहा टोली के बताए जा रहे हैं.

