मुंगेर: धरारा थाना क्षेत्र के बंगलवा पंचायत के लकड़ी कोला गांव में गुरुवार की शाम 4:00 बजे वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार बंगलवा पंचायत के लकड़ी कोला गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र 40 वर्षीय रंजन यादव की गुरुवार को शाम 4:00 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई.
यह घटना तब हुई जब लगभग 4:00 बजे शाम को रंजन यादव अपने खेत से घास काट कर अपने मवेशी के साथ घर लौट रहे थे तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिससे वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए.
कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने उन्हें बेहोश देखा तो उसे उपचार के लिए धरहरा हॉस्पिटल ले जाने लगे उसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. रंजन यादव की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.यहां बता दें कि रंजन यादव अपने पीछे एक पुत्री 16 वर्षीय एवं एक पुत्र 14 वर्ष को छोड़ कर चले गए.

