अरविन्द पटेल,
महराजगंज:- महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कमासिन खुर्द में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जब की दो लोग घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कमासिन खुर्द में सड़क पर टहल रहे तीन लोगों को अनियंत्रित बाइक सवार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे शिव भोले गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए.
जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाइक चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया. पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.
पनियरा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि बाइक की टक्कर से सड़क पर टहल रहे घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बाइक को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल फरार युवक की तलाश जारी है.

