सिकन्दर शर्मा,
दुमका: दुमका बासुकीनाथ अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए बाबा बासुकिनाथ धाम के युवाओं एवं बजरंग दल के सहयोग से मंदिर निर्माण के लिए फ़ौजदारी दरवार के पवित्र मिट्टी को अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा जा रहा हैं .
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बाबा बासुकीनाथधाम से पवित्र मिट्टी भेजी जा रही है. बासुकीनाथधाम के युवाओं एवं बजरंग दल की बासुकीनाथ नगर इकाई के द्वारा संयुक्त प्रयास से गुरुवार को एक पवित्र कलश में बासुकीनाथधाम मंदिर परिसर एवं शिवगंगा घाट से पवित्र मिट्टी को एक पवित्र कलश में भरा गया एवं इसे अच्छी तरह से मौली सुता (कच्चा धागा) से लपेट कर रखा गया.
इस बारे में जानकारी देते हुए बजरंग दल के युवाओं ने बताया कि बासुकीनाथ धाम के युवाओं एवं बजरंग दल के संयुक्त प्रयास से फौजदारी बाबा बासुकीनाथ के दरबार से यह पवित्र मिट्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भेजी जाएगी.

