BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य में नहीं लागू होगा ‘वन स्टेट वन टैरिफ’

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
राज्य में नहीं लागू होगा ‘वन स्टेट वन टैरिफ’
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में वन स्टेट वन टैरिफ लागू नहीं किया जाएगा. बिजली वितरकों के अलग-अलग क्षेत्र होने के कारण राज्य में यह संभव नहीं है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से वन स्टेट वन टैरिफ लागू करने की मांग की गई थी. इस साल के टैरिफ पिटीशन में जेबीवीएनएल ने इसकी मांग की थी. हालांकि इसके बाद आयोग की ओर से जेबीवीएनएल से इस संबध में अन्य जानकारियां मांगी गई थीं. आयोग के लीगल ऑफिसर राजेंद्र नायक ने बताया कि राज्य में वन स्टेट वन टैरिफ लागू नहीं हो सकता. इसके लिए जेबीवीएनएल की ओर से जो सुझाव और प्रावधानों की जानकारी दी गई उससे अन्य बिजली वितरकों को नुकसान होने की आशंका है. इस मामले में जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं की ओर से भी आपत्ति दर्ज की गई थी, जिसमें अन्य वितरकों के नुकसान और जेबीवीएनएल के फायदे की बात की गई थी. इसके बाद आयोग की ओर से तय किया गया है कि राज्य में वन स्टेट वन टैरिफ लागू नहीं हो सकता.

अलग-अलग क्षेत्र होना वजह

राज्य विद्युत नियामक आयोग से जानकारी मिली कि राज्य के बिजली उत्पादक और बिजली वितरकों के क्षेत्र अलग-अलग हैं. कुछ कंपनियों के कमांड एरिया बड़े तो कुछ के छोटे हैं. ऐसे में वन स्टेट वन टैरिफ को लागू करना असंभव है. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने इस संबध में कहा था कि पुल का निर्माण किया जाए, जिससे बिजली एक सेंट्रल पुल से अन्य जगहों पर वितरित हो. ऐसे में पुल के जरिए जेबीवीएनएल को फायदा हो सकता है. वहीं अन्य वितरकों को नुकसान हो सकता है. इतने संसाधन भी नहीं हैं कि वितरकों की मॉनिटरिंग की जा सके. ऐसे में आयोग की ओर से वन स्टेट वन टैरिफ को लागू नहीं करने का फैसला लिया गया है.

जेबीवीएनएल ने दिया था पिटीशन

अपने टैरिफ पिटीशन में जेबीवीएनएल ने ये मांग उठायी थी, जिसमें सप्लाई के अनुसार टैरिफ तय करने की मांग की गई थी. इसमें एक पुल के माध्यम से बिजली वितरण और फंडिंग की बात की गयी है. हालांकि जेबीवीएनएल को इसके लिए उपभोक्ताओं की श्रेणीवार कैटेगरी नहीं बताई गई. बता दें कि इस महीने के अंत तक राज्य में बिजली की नई टैरिफ तय हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में लागू हो राष्ट्रपति शासन: पूर्व नौसेना अधिकारी

Next Post

विपक्षी नेताओं की मांग- कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन के मामले दर्ज करने चाहिए

Next Post
विपक्षी नेताओं की मांग- कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन के मामले दर्ज करने चाहिए

विपक्षी नेताओं की मांग- कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन के मामले दर्ज करने चाहिए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d