सिमडेगा:- माननीय विधायक सिमडेगा भुषण बाड़ा, माननीय विधायक कोलेबिरा नमन बिक्सल कोंगाड़ी एवं उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव के कर कमलो द्वारा वन स्टाॅप सेन्टर का उद्घाटन किया गया. उपायुक्त ने बताया कि इस केन्द्र पर उत्पीड़ित महिलाओं को एक हीं स्थान पर तत्काल आपातकालीन राहत सेवाएं चिकित्सकीय या मनोचिकित्सकीय सेवाएं, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, अस्थाई आवास एवं परामर्श की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी.जो कि महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा एवं विपरीत परिस्थितियों में उन्हे तुरन्त संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी. इस दौरान नव निर्मित भवन का भी जायजा लिया गया.

