BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वन स्टॉप सेंटर योजना का जरूरतमंद महिलाओं को मिले लाभ

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
वन स्टॉप सेंटर योजना का जरूरतमंद महिलाओं को मिले लाभ
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर योजना का लाभ पीड़ित जरूरतमंद महिलाओं को मिले.

साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी कराएं. उन्होंने वन स्टॉप सेंटर योजना तथा महिलाओं के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया. संभाग आयुक्त ओझा ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए.

विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने ग्वालियर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए कि विकास एवं निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों, ऐसे कार्य जो प्रगति पर हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की कार्रवाई करें.

संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने उक्त आशय के निर्देश सोमवार को संभागीय कार्यालय मोतीमहल में अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए. बैठक में उप आयुक्त राजस्व आर पी भारती, संयुक्त आयुक्त विकास रामकुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने विभागवार समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-सीमा के पत्रों को पूरी गंभीरता के साथ लें.

ऐसा प्रयास करें कि इन पत्रों का निराकरण समय पर हो. इस संबंध में अपने अधीनस्थ कार्यालयों को निर्देश दिए जाएं. ओझा ने राज्य शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि महिलाओं के लिये शासन द्वारा संचालित “वन स्टॉप सेंटर” योजना का लाभ सभी पात्र एवं जरूरतमंद महिलाओं को प्राप्त हो.

उन्होंने संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि संभाग के सभी जिलों में यह योजना बेहतर एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो जिसका लाभ पात्र एवं जरूरतंद महिलाओं को मिल सके. इसके लिये संभाग के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं. इन केन्द्रों को सतत रूप से निरीक्षण भी करें.

संभाग आयुक्त ने संभाग में खरीफ फसलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषकों को खाद-बीज आदि की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. ओझा ने संभाग के जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की समीक्षा करते हुए श्रमिकों को प्रदाय किए गए जॉब कार्ड की भी समीक्षा की.

संभाग आयुक्त ने सेतु निगम द्वारा ग्वालियर में बनाए जा रहे पुलों की भी समीक्षा की. इस दौरान बताया गया कि चार निर्माणाधीन पुलों में से मलगढ़ा से भदरोली मार्ग पर बन रहे पुल का कार्य पूर्ण हो चुका है. जबकि यादव धर्मकांटा से शताब्दीपुरम मार्ग पर बन रहे पुल का कार्य 70 फीसदी, जबकि तानसेन नगर से रेसकोर्स रोड़ पर पुल का और चंद्रबदनी नाका से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग पर बन रहे पुल का कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलेक्टर ने की तीनों विकासखंडों के क्षेत्र की बिजली सप्लाई की समीक्षा

Next Post

SSR CASE: गवाहों को मिल रही धमकी, मुंबई पुलिस नहीं दे रही सुरक्षा

Next Post
SSR CASE: गवाहों को मिल रही धमकी, मुंबई पुलिस नहीं दे रही सुरक्षा

SSR CASE: गवाहों को मिल रही धमकी, मुंबई पुलिस नहीं दे रही सुरक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d