-
चिकित्सक द्वारा इलाज से किया गया मना
गुमला: बिशुनपुर प्रखंड के होलंग गांव में अज्ञात बीमारी के चपेट में आने से गुलाब मुंडा की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से बीमार है.
घटना की जानकारी प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद बड़ाइक के द्वारा चिकित्सा प्रभारी अंकुर उरांव को दी गई तो उन्होंने इलाज से मना कर दिया.
तत्काल उक्त परिवार को स्वास्थ सुविधा नहीं मिलने पर बाकी लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है.

