रांची:- यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पनवेल – हटिया के बीच अतिरिक्त आरक्षित वन वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा .
ट्रेन संख्या 01193 पनवेल – हटिया वन वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 15/04/2021 (गुरुवार) को पनवेल से (केवल एक ट्रिप) चलेगी . पनवेल प्रस्थान गुरुवार 23ः55 बजे, कल्याण आगमन 01ः00 बजे प्रस्थान 01ः03 बजे, नासिक रोड आगमन 03ः30 बजे प्रस्थान 03ः33 बजे, नागपुर आगमन 13ः35 बजे प्रस्थान 13ः40 बजे, दुर्ग आगमन 17ः35 बजे प्रस्थान 17ः40 बजे, बिलासपुर आगमन 20ः05 बजे प्रस्थान 20ः20 बजे, राउरकेला आगमन 00ः50 बजे प्रस्थान 01ः00 बजे एवं हटिया आगमन दिनांक 17/04/2021 (शनिवार) 03ः50 बजे होगा .
इस ट्रेन में एस एल आर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 07 कोच, द्वितीय श्रेणी (2ै) का 01 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 09 कोच एवं वातानुकूलित 3- टियर का 01 कोच कुल 20 कोच होंगे .

