हजारीबाग बरही में बुधवार की शाम वज्रपात होने से गौरियाकरमा की रहने वाली साजदा खातून पति मो सिराज अंसारी की मौत हज़ारीबाग ले जाने के क्रम में हो गई। इसके अलावा अन्य चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसमें समीना खातून पति मरहूम शकील, उनकी पुत्री खुशबू कुमारी, जियायुल पिता लियाकत अंसारी एवं गुलशन खातून पति मो सफीक अंसारी शामिल हैं। समीना खातून, खुशबू कुमारी व जियायुल को तुरंत हज़ारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा गुलशन खातून को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की खबर सुनते ही सामाजिक कार्यकर्ता दुलार यादव, अमरेंद्र यादव, नागेश्वर यादव ने दुःख प्रकट किया हैं।

