BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के एक साल,नगर विकास विभाग बदहाल:सीपी सिंह

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
सरकार के एक साल,नगर विकास विभाग बदहाल:सीपी सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

परिवहन एवं आवास विभाग का भी हुआ खस्ता हाल.

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर आरोप पत्र जारी करने के बाद अब विभागवार नाकामियों को उजागर करना प्रारम्भ किया है.

RANCHI:-भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री एवम विधायक सीपी सिंह ने हेमन्त सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कड़े अंदाज़ में हमला किया.सीपी सिंह ने कहा कि नगर विकास,आवास एवं परिवहन विभाग पर हेमन्त सरकार की उपलब्धियों को अखबारों में देखा तो सिर्फ दो चीज़े देखने को मिली.रघुवर दास जी की नेतृत्व वाली सरकार में तीन फेज का पेयजल के लिए काम आरम्भ हुआ था,एक फेज का काम चल रहा है.हरमू पटेल पार्क समेत 14 जगह में पानी का टॉवर का काम चल रहा है.उसी में से एक फेज का का उन्होंने शिलान्यास किया है.आगे उन्होंने कहा को 2011 के जनगणना के अनुसार शहरी आबादी लगभग 80 लाख है,लेकिन वास्तव में देखा जाय तो यह आबादी 1 करोड़ के आस पास है,यही राज्य की कुल आबादी का एक तिहाई है.जीडीपी में शहरी क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान होता है.वैसे में शहर की विकास की ओर ध्यान देने का सरकार का दायित्व होती है.रघुवर दास की नेतृत्व वाली सरकार ने इस विभाग का बजट बढ़ाने का कामकिया था.जहां 2013-14 में नगर विकास विभाग का बजट 900 करोड़ का बजट था वही रघुवर सरकार ने इसका बजट को तीन गुना बढ़ाकर 2829 करोड़ तक बढ़ाया.आगे उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ बजट ही नही बढ़ाया बल्कि विकास कार्यो को जमीन पर क्रियान्वयन भी किया है.लगभग 95% राशि का सदुपयोग किया गया.हेमन्त सोरेन की सरकार शुरुवात से ही पैसे की कमी का रोना रोती रही,एक भी काम जमीन और नही दिखा है.

कहा कि रांची की मेयर आशा लकड़ा ने  कोरोना काल मे कोरोना से लड़ने एवं शहर को स्वच्छ रखने के लिए बार-बार राज्य सरकार से पैसे का मांग करती रही लेकिन पैसा नही मिला.रघुवर सरकार में अलग अलग वर्षो में नगर निगम,नगर परिषद एवं नगर पंचायतों को पैसे दिए जाते रहे है ताकि विकास कार्य बाधित नही हो.लेकिन अब तो राज्य सरकार की ओर से पैसा मिलना भी बंद हो गया है.आगे उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में शहरों में सोडियम लाइट को हटाकर सभी पोलो में एलईडी लाइट लगाने का काम हुआ था.सिर्फ रांची में ही 40 हज़ार लाइट लगाया गया.इस प्रकार प्रत्येक शहर में पेयजल पर काम शुरू हुआ.साथ ही मॉड्यूलर टॉयलेट पर अधिक अधिक काम हुआ है.आगे उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में शुरू किये गए कामो पर इन्होंने रोक लगाने का काम किया है.धनबाद में वर्ल्ड बैंक के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य आरंभ कराया गया था जिसे इन्होंने 8 माह तक रोक लगा कर रखा,बाद में इन्हें जानकारी मिली कि यदि इस काम को रोक दिया जाय तो 134 करोड़ रुपये का क्षतिपूर्ति देना होगा तब जाकर बाद में काम शुरू कराया गया.उसी प्रकार  राँची में बनने वाले कांटाटोली फ्लाईओवर हो या हरमू,रातू रोड फ्लाईओवर का काम मे भी हेमन्त सरकार कुंडली मार कर बैठ गई है. रघुवर दास की सरकार में इस विभाग में कई ऐतिहासिक कार्य हुए जिसमे हज हाउस,वेंडर मार्किट,रविन्द्र भवन,बिरसा मुंडा स्मृति पार्क सहित जमशेदपुर में कुष्ठ रोगियों के लिए 400 आवास के साथ साथ देवघर में भी कुष्ठ रोगियों के लिए आवास बनाए गए.लेकिन हेमंत सरकार में एक भी आवास नही बने.

प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की फिर एक बार बड़ी तारीख

Next Post

बोकारो जिला के गोमिया नगर परिषद को विघटित करने से संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति,मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति

Next Post
राज्य स्तरीय समारोह में 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं को लॉन्च करेंगे मुख्यमंत्री

बोकारो जिला के गोमिया नगर परिषद को विघटित करने से संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति,मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d