BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

औरैया हादसे में कुशीनगर के एक युवक की मौत, दो घायल

इसी गांव के दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
औरैया हादसे में कुशीनगर के एक युवक की मौत, दो घायल

औरैया हादसे में कुशीनगर के एक युवक की मौत, दो घायल

Share on FacebookShare on Twitter

वेदप्रकाश पाण्डेय

कुशीनगर: औरैया के चिरूहली मिहौली में शनिवार की सुबह लगभग 3 बजे के आस-पास मजदूरों से भरी एक ट्रक डीसीएम से टकरा गई. इसमें दो दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में कुशीनगर का भी एक युवक अर्जुन चौहान शामिल है. इसी गांव के दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फर्द मुंडेरा गांव निवासी गोविन्द चैहान का पुत्र अर्जुन चौहान (22) पांच माह पूर्व राजस्थान के भरतपुर में रोजी रोटी के लिए गया था. गांव के दिलीप चौहान व अंकुश भी उसी के साथ कमाने गए थे. लॉकडाउन के वजह से सारा काम बंद था. सभी लोग अपने-अपने घरों की ओर पलायन कर रहे थे. ये लोग भी घर आने के लिए एक ट्रक से गोरखपुर तक जाने के लिए निकले थे.

राजस्थान के भरतपुर से सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को लेकर चला ट्रक शनिवार को भोर में 3 बजे के आस-पास उप्र के औरैया जिले में पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर एक डीसीएम से टकरा गया. इस हृदय विदारक घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी. अर्जुन की मौत की खबर जिला प्रशासन से परिजनों को मिली. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव के ही दिलीप व अंकुश गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज औरैया के अस्पताल में चल रहा है. बुजुर्ग मां-बाप का आखिरी सहारा छिन जाने से पूरा गांव दुखी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यह स्थिति अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा: हेमंत सोरेन

Next Post

DLSA के माध्यम से मानसिक रोगियों तक पहुंच रही है दवा

Next Post
DLSA के माध्यम से मानसिक रोगियों तक पहुंच रही है दवा

DLSA के माध्यम से मानसिक रोगियों तक पहुंच रही है दवा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d