नई दिल्ली:- भारत में प्याज की फसल को भारी नुकसान होने के चलते अफगानिस्तान से प्याज के आयात ने इस वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है. वीरवार को आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर पाकिस्तान के रास्ते 70 ट्रक अफगानी प्याज भारत आया है, जो अब तक की अफगानी प्याज की सबसे बड़ी खेप है.

